अश्वगंधा और शहद के फायदे:

अश्वगंधा के साथ शहद (Ashwagandha with honey) का सेवन करने से मिलते हैं ये 6 फायदे

अश्वगंधा जिसे कुछ लोग असगंध के नाम से भी जानते हैं, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद औषधि मानी जाती है। आयुर्वेद में अश्वगंधा को बहुत ही फायदेमंद औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अश्वगंधा में शरीर के लिए फायदेमंद न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं। मानसिक और शारीरिक समस्याओं के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। कई लोगों का यह सवाल है कि अश्वगंधा और शहद का एक साथ सेवन करने से क्या होता है? दरअसल अश्वगंधा और शहद का एकसाथ सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। शहद में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसका सेवन सर्दियों के मौसम में कई समस्याओं से बचाता है। आइये जानते हैं अश्वगंधा और शहद के फायदों के बारे में।

अश्वगंधा और शहद का एकसाथ सेवन करने से शरीर की मानसिक और शारीरिक समस्याओं में फायदा मिलता है। शरीर में इन्फेक्शन होने पर और सूजन की समस्या में भी अश्वगंधा और शहद का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से छाती और पसलियों के दर्द की समस्या में भी फायदा मिलता है। आइये जानते हैं अश्वगंधा और शहद (Ashwagandha with honey) के फायदों के बारे में।

1. अश्वगंधा में एंटीट्यूमर गुण पाए जाते हैं और शहद के साथ इसका सेवन करने से आपके शरीर में ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। आप रोजाना निश्चित मात्रा में अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं।

2. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा और शहद का कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है।

3. शरीर में सूजन की समस्या होने पर अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा में सूजन को कम करने के गुण पाए जाते हैं।

4. शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिराइड्स के स्तर को कम करने के लिए भी आप शहद और अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाने में भी अश्वगंधा का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है।

5. नींद से जुड़ी समस्याओं में अश्वगंधा और शहद का नियमित सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप अगर मानसिक समस्या जैसे तनाव या अनिद्रा आदि से परेशान हैं तो चिकित्सक की सलाह लेकर अश्वगंधा और शहद का सेवन कर सकते हैं।

6. आंख की समस्याओं में अश्वगंधा और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा और शहद का एकसाथ सेवन करने से आंख की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए आप नियमित रूप से कुछ दिन तक चिकित्सक की सलाह के अनुसार अश्वगंधा और शहद का सेवन करें।

अश्वगंधा और शहद (Ashwagandha with honey) का एकसाथ सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसका एकसाथ सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। अश्वगंधा पाउडर के साथ थोड़ी मात्रा में शहद मिलकर इसका सेवन किया जा सकता है। इसके आलावा आप नियमित रूप से अश्वगंधा की चाय बनाकर उसमें शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको खानपान से जुड़ी कोई समस्या है या किसी भी तरह की बीमारी है तो अश्वगंधा और शहद का सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। आयुर्वेद में अश्वगंधा और शहद दोनों को ही औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका निश्चित मात्रा से अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

give your comment…….